फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: संगरिया में रात्रि जागरण के दौरान दो चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

Thu, 17 Oct 2024 10:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तो आपसी रंजिश की बात सामने आ रही हैं, लेकिन हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल को पुलिस ने किया सील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में जागरण में हुए विवाद में दो चचेरे भाइयों पर चाकू और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में एक की मौत हो गई, दूसरे को इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। संगरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी अरशद अली ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों के गठन का निर्देश दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है। घटना हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


संगरिया थानाप्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव दीनगढ़ के बालाजी धाम में रात को जागरण चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रात करीब 2 बजे हरिपुरा गांव निवासी राजू (25) और उसके चचेरे भाई रवि (26) का अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान अन्य युवकों ने चाकू व धारदार हथियारों से राजू और रवि पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजू की मौत हो गई, रवि को इलाज के लिए बीकानेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, शव को हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने वारदातस्थल को सील कर सुरक्षित करवाया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ज़िला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि संगरिया में मर्डर की सूचना सामने आते ही थानाप्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही थाना स्तर पर अन्य टीमों का गठन के हत्यारों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। हत्या के कारणों को लेकर एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तो आपसी रंजिश की बात सामने आ रही हैं, लेकिन हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें