फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 15 लाख से अधिक का सोना पकड़ाया, ब्रेसलेट में मिले सोने के 64 टुकड़े

Sat, 16 Apr 2022 04:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक यात्री से 15 लाख रुपये के सोने के साथ पकड़ा गया है। आरोपी आठ ब्रेसलेट में सोना छुपाकर लाया था।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्टम विभाग ने एक यात्री के सोने के ब्रेसलेट से 15 लाख 95 हजार का सोना बरामद किया है। 

विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण ने बताया कि दुबई से एयर इंडिया की उड़ान संख्या IX 196 से एक यात्री जयपुर आया था। एक्स-रे मशीन में उसके चेक-इन बैगेज की जांच करने पर चुंबकीय कंगन के अंदर कुछ वस्तुओं की गहरी छवियां देखी गईं। यात्री पर जब पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

यात्री के बैग को चेक किया गया तो यात्री के चेक-इन बैगेज में आठ चुंबकीय ब्रेसलेट पाए गए और इन ब्रेसलेट को हटाने पर, सफेद रोडियम पॉलिश प्लेटिंग के साथ चौकोर और आयताकार आकार में ठोस महीन सोने के 64 टुकड़े कंगन के अंदर छिपाए मिले।

विज्ञापन

यात्री के पास से जब्त 292.270 ग्राम सोना जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 15 लाख 95 हजार से अधिक है। पुलिस ने यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें