फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: खाना खाकर छोटी बहन के साथ सोई युवती का घर के बाहर मिला शव, धारदार हथियार से हत्या

Tue, 01 Feb 2022 07:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सुबह करीब चार बजे मृतका की छोटी बहन की आंख खुली तब वह वहां नहीं थी। काफी देर इंतजार के बाद वह नहीं आई तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
घर के बाहर पड़ा युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धोद थाना इलाके में एक युवती का शव उसके घर के बाहर मिला है। युवती देर रात खाना खाकर अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सोई थी। उसकी आंख खुली तो उसकी बड़ी बहन कमरे में नहीं दिखाई दी तो उसने परिजनों को बताया। तलाश के दौरान परिजनों को उसका शव घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। युवती के शव पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। मृतका को देर रात किसी का कॉल भी आया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी कॉल के बाद वह बाहर गई होगी और उसकी हत्या कर दी गई।  

विज्ञापन


एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि धोद इलाके के सुजानपुरा गांव में घर के बाहर एक युवती का शव मिला है। मृतका की पहचान सुमन के रूप में हुई है। वह देर रात अपनी बहन के साथ खाना खाकर कमरे में सोई थी। सुबह चार बजे के करीब उसकी बहन की आंख खुली तब सुमन वहां नहीं थी। काफी देर इंतजार के बाद वह नहीं आई तो उसने परिजनों को बताया। सुमन को तलाश करते हुए परिजन घर के बाहर पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रात को आया आखिरी कॉल उगलेगा राज
युवती को रात में एक फोन कॉल आया था, माना जा रहा है कि इसी के बाद वह घर से बाहर गई होगी और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच कर रही है कि मृतका को किसका कॉल आया था और किस कारण से उसकी हत्या की गई। पुलिस मृतका के परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें