फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Marriage: 14 साल की उम्र में प्यार...युवती ने अपने ही गोत्र के युवक से की शादी, भाई बोला- जिंदा जला दूंगा

Thu, 23 Mar 2023 10:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

19 साल की युवती नेहा ने पुलिस को बताया कि उसने राजगढ़ के रहने वाले विष्णु के साथ प्रेम विवाह किया है। 14 साल की उम्र में उसकी पहचान विष्णु से हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन, उसका भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में लव मैरिज करने का चलन बढ़ा है, प्रेमी जोड़ों के परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसे मामलों में कुछ परिवार बच्चों को स्वीकार कर लेते हैं तो कुछ उनसे रिश्ता खत्म कर देते हैं।

विज्ञापन




वहीं, कुछ परिवार ऐसे भी होते हैं जो उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले बेटे-बेटियों को परेशान करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चूरू जिले से सामने आया है।   

जिले के खेतड़ी में रहने वाली एक युवती ने राजगढ़ निवासी एक युवक के साथ घर से भागकर शादी कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती दोनों एक ही गोत्र के हैं, ऐसे में उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। शादी से नाराज परिजनों ने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी दी है। इसके बाद डरा-सहमा प्रेमी जोड़ा एसपी राजेश मीणा के पास पहुंचा और सुरक्षा देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


19 साल की युवती नेहा ने एसपी मीणा को बताया कि उसने राजगढ़ के रहने वाले विष्णु के साथ प्रेम विवाह किया है। 14 साल की उम्र में उसकी पहचान विष्णु से हुई थी। इसके बाद उनमें दोस्ती हुई और फिर वे एक दूसरे से प्यार करने लगे। नेता विष्णु से पहली बार अपनी बुआ के घर पर मिली थी। बुआ उसकी भी रिश्तेदार हैं। करीब पांच साल तक प्रेम प्रसंग चलते के बाद परिजनों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद उन्होंने नेहा का घर से बाहर निकलना बंद करा दिया और उसकी शादी के लिए लड़का देखने लगे।    

कहीं और शादी होने के डर से  15 मार्च को नेहा विष्णु के साथ घर से भाग गई। जिसके बाद दोनों  राजगढ़ में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। इसकी जानकारी नेहा के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी दे डाली। 21 मार्च को दोनों ने चूरू के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी की बात नेहा के भाई को पता चली तो उसने धमकी दी है कि वे उसे कहीं भी मिल गए तो हाथ पैर तोड़कर दोनों को जिंदा जला देंगे।

नेहा ही नहीं विष्णु के परिवार वाले भी उनकी शादी से नाराज है। विष्णु के भाई और भाभी को छोड़कर कोई भी उनसे बात नहीं कर रहा है। इधर, नेहा का भाई लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे तंग आकर बुधवार को नेहा और विष्णु एसपी के पास पहुंचे और सुरक्षा देने की गुहार लगाई। दोनों के बालिग होने के कारण एसपी ने उन्हें उनकी बताई जगह पहुंचवा दिया है। 

बतादें कि 19 साल की नेहा ने 12वीं तक पढ़ी की है, उसका 22 वर्षीय पति विष्णु पांचवीं तक पढ़ा है। दोनों की शादी से परिवार वाले इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्होंने एक ही गोत्र में शादी की है। दोनों आपस में दूर के रिश्तेदार भी लगते हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें