फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangrape in Churu: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Thu, 21 Apr 2022 12:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। इसी दौरान उसने बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
चूरू में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर महिला से एक युवक ने दोस्ती कर जाल में फंसाया। उसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


रतननगर थाना क्षेत्र की 27 साल की विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। पांच महीने पहले अपने पीहर आई हुई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी ने अपना नाम संदीप सिंह राठौड़ निवासी राजगढ़ बताया था। आरोपी उससे वीडिया कॉल पर बात करता था। इस दौरान बहला-फुसलाकर उसने अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता का कहना है कि दिसंबर 2021 को आरोपी ने शहर में आने के लिए कहा। आरोपी की बताई हुई जगह पहुंचने पर पीड़िता का मोबाइल लेकर उसकी निजी फोटो खुद के फोन में ट्रांसफर कर ली। इस साल जनवरी में आरोपी उसके पीहर भी आ धमका। विवाहिता ने बताया कि चार-पांच दिन पहले वह अपने पीहर आई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर बुलाया। पहले वह अपनी बहन और बाद में मौसी के घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गंगानगर अपने दोस्त असलम के घर लेकर गया, जहां आरोपी ने उसका सही नाम दाताराम धाणक निवासी तहसील तारानगर बताया।
विज्ञापन

 

 फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके दोस्त ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद असलम ने उसे उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिया, जहां से पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया।

विवाहिता के परिजनों ने घर से लापता होने पर एक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे दस्तयाब किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में गैंगरेप का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें