प्रदेश में कोरोना केस में बढ़ोतरी होने लगी है। जयपुर में बुधवार को 21 पॉजिटिव मिले। जिसमें चार बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें दो बच्चे स्कूल में पढ़नेवाले हैं। सभी संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जयपुर के एसएमएस स्कूल में एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आठवीं तक के बच्चों की क्लास हाइब्रिड मोड पर चलाने का फैसला किया है।
सबसे अधिक जयपुर के सोडाला इलाके से दर्ज
जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में मिले 21 मामले में से चार सबसे ज्यादा मामले सोडाला इलाके से दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मानसरोवर और वैशाली नगर में तीन-तीन, जवाहर नगर में दो, विद्याधर नगर, सांगानेर, मालवीय नगर, जगतपुरा, आदर्श नगर और तूंगा एरिया में एक-एक मामले मिले हैं। इन्हीं में से चार मामले बच्चों के हैं। हालांकि, इन चारों बच्चों में किसी तरह के कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आए है। 21 में से तीन ऐसे मामले हैं, जिनका कोई पता ट्रेस नहीं हो पाया है।
एक्टिव केस की संख्या 129 पहुंची
पिछले कुछ दिनों से जयपुर में मामले बढ़ रहे हैं । वर्तमान में पूरे प्रदेश में 129 एक्टिव मामले हैं। जिसमें से 110 एक्टिव मामले केवल जयपुर जिले में हैं। वहीं आठ जिले ऐसे है, जहां एक से चार एक्टिव मामले हैं। शेष सभी 23 जिलों में अभी एक भी एक्टिव मामले नहीं हैं।