विजय मीणा सवाईमाधोपुर के कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह विज्ञान नगर का रहने वाला है। पुलिस उसे पहले कई बार गिरफ्तार भी कर चुकी है। विजय के खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट, मारपीट और हत्या का प्रयास जैसे 15-16 केस दर्ज हैं। 23 फरवरी 2022 को विजय के खिलाफ मानटाउन थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। मानटाउन और कोतवाली थानों में दर्ज मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। विजय मीणा को SDM कोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को छह महीने के लिए शांति बनाए रखने के लिए पाबंद भी किया था लेकिन उसके बाद भी वह लगातार शांति भंग करने की वारदात को अंजाम दे रहा था। विजय की कई गुटों से रंजिश भी चल रही है।