जोबनेर में -2.5, फतेहपुर में -1.8, चूरू में 0 डिग्री न्यूनतम तापमान
जयपुर के जोबनेर में -2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। फतेहपुर-सीकर में -1.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 0, पिलानी में 0.6, सीकर में 1, बीकानेर में 2, करौली में 1.2, बारां-अंता में 1.6, कोटा में 3.7, संगरिया-हनुमानगढ़ में 4.2, उदयपुर-डबोक में 7.4, अजमेर में 6.4, जयपुर में 4.4, जोधपुर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ से आज से बढ़ेगा हल्का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। शेखावाटी इलाके को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर शनिवार को दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा -1 डिग्री से बढ़कर 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। जयपुर ज़िले के जोबनेर में तापमान लगातार चौथे दिन माइनस में माइनस में रह है। जहां माइनस 2.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार-पांच दिन शीतलहर से हल्की राहत की उम्मीद है 12 जनवरी को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। विक्षोभ गुजरने के बाद फिर से सर्दी बढ़ने के आसार हैं।