फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 समिट का असर: राजस्थान से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का रूट डाइवर्ट, तीन दिन यहां तक चलेंगी बसें

Wed, 06 Sep 2023 10:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली में होने वाली जी-20 समित को लेकर सरकारी बसों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
बसों के रूट में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने जी20 समिट के दौरान NH48 समेत दिल्ली में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर हाल ही में गुरुग्राम पुलिस आयुक्तालय  ने राजस्थान परिवहन विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए थे।  

विज्ञापन


राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली में होने वाली जी-20 समित को लेकर सरकारी बसों के रूट में बदलाव किया गया है। 

उन्होंने बताया कि एनएच-48 और पुरानी दिल्ली रोड से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाली सभी बसें 7 सितंबर रात 12 बजे से 10 सितंबर रात 12 बजे तक गुरुग्राम तक चलेंगी। वहीं, भरतपुर से आने वाली बसें वल्लभगढ़ आश्रम चौक तक, हरियाणा से आने वाली बसें पीरागढ़ी चौक तक संचालित रहेगी। इसी प्रकार दिल्ली से गुजरने वाली अंतर्राज्यीय बसों के भी आवश्यकतानुसार रूट परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें