फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस, कोर्ट के जरिए परिवाद दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने  साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। आरोपी जिला उपाध्यक्ष ने अपने दोस्त से ये रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह उसे वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर सिरोही जिले के आबूरोड की सदर थाना पुलिस ने एक भाजपा नेता के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने परिवादी को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की भी धमकी दी है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खड़ात आबूरोड जिला सिरोही निवासी राकेश कुमार पुरोहित ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि आबूरोड का रहने वाले सन्नी जैन पुत्र प्रवीण से उसकी पुरानी जान-पहचान और दोस्ती है। 

सन्नी ने दोस्ती का हवाला देकर उससे रुपए मांगे थे। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उसने 31 जनवरी को 18000 और 10 मई को 4500 रुपये फोन-पे के जरिए उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। सन्नी ने एक महीने के अंदर रुपये लौटाने का वादा किया था। 
विज्ञापन


परिवादी ने तय समय पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी सन्नी ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और घर में किसी के बीमारी होने का कारण बताते हुए जल्द देने की बात कही। इसे बाद से सन्नी रुपये लौटाने के लिए उससे इसी तरह की बातें करता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें