फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट के नाम पर दंपति से धोखाधड़ी: पति को जन्मदिन पर सरप्राइज देना चाहती थी पत्नी, लाखों रुपये की लग गई चपत

Sun, 16 Jan 2022 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जब फ्लैट की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि मनसुख सोनी ने अगस्त 2020 में इसी फ्लैट पर बैंक से लोन भी ले रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला को अपने पति को सरप्राइज देना भारी पड़ गया। पति के जन्मदिन पर उपहार देने के चक्कर में उसे लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, पत्नी अपने पति को जन्मदिन पर फ्लैट देना चाहती थी, लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। मामले में थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि अभिषेक जैन और प्रियंका जैन ने नितिन सिंह सिसोदिया और मनसुख सोनी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 17 दिसंबर को अभिषेक का जन्मदिन होता है। इसलिए प्रियंका ने बीते साल जन्मदिन पर ही पर सरप्राइज देने के लिए पारिवारिक मित्र नितिन सिंह को बताया था कि वो अपने पति को एक फ्लेट गिफ्ट करना चाहती है। इस पर नितिन ने उन्हें मनसुख सोनी नाम के शख्स से मिलाया।

नितिन ने प्रियंका को बताया कि मनसुख सोनी को रुपये की जरूरत है। इसलिए वह फ्लैट बेचना चाहता है। प्रियंका ने अपने पति अभिषेक को बताए बगैर ही 5 दिसंबर 2019 के दिन नितिन को वकील अनिल शर्मा के सामने नौ लाख रुपये मनसुख को देकर एग्रिमेंट करवा लिया। फिर फरवरी 2020 नितिन सिंह ने प्रियंका को बताया कि बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही उन्हे फ्लैट मिल जाएगा और आप 20 हजार रुपये कि मासिक किश्त भरते रहो।
विज्ञापन


अगस्त 2021 तक प्रियंका ने नकद 20 हजार रुपये प्रति माह नितिन सिंह को दिए, लेकिन इसके बाद जब दस्तावेज मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। बच्चे को अगवा करने की धमकी देने लगा। इसके बाद प्रियंका ने सारी बात अपने पति अभिषेक को बताई। जब फ्लैट की जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि मनसुख सोनी ने अगस्त 2020 में इसी फ्लैट पर बैंक से लोन भी ले रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें