फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत और छह घायल

Wed, 01 Jul 2020 04:26 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में बुधवार को बीकानेर और जैसलमेर जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र में एक जीप ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जीप में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में महेंद्र कुमार और राम स्वरूप की मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। घायल व्यक्तियों का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार की रात को जैसलमेर के नचना थाना क्षेत्र में एक जीप मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जीप की चपेट में आने से पहले मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे। यह संदेह है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में स्वरूप सिंह और किशन लाल की मौत हो गई। घायलों को पोकरण के एक अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें