फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दौसा जिले में होमगार्ड को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में चार लोग हिरासत में

Fri, 18 Sep 2020 03:43 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के दौसा जिले में होमगार्ड को ट्रैक्टर से कुचलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, बजरी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गए खनन विभाग के दल में शामिल होमगार्ड भवानी सिंह को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना मुंडावार थाना क्षेत्र के गढ़ हिम्मत सिंह गांव की है, जहां गुरुवार को शिकायत के आधार पर खनन विभाग का एक दल खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचा था।


मुंडावर थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन गिरोह में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


बेनीवाल ने ट्वीट किया कि ‘हालात को देखते हुए लग रहा है कि सरकार अवैध बजरी खनन और खनन माफियाओं के आगे घुटने टेक चुकी है। बजरी माफियाओं द्वारा सरकारी मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने, उन पर हमला करने व हत्या कर देने जैसे मामलों के बावजूद सरकार की खामोशी जनता के सवालिया निशानों पर है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें