फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक से 1.5 करोड़ रुपये लूटकर फरार

Fri, 18 Sep 2020 02:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में तीन हथियारबंद लुटेरों ने गुरुवार को एक निजी बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 1.5 करोड़ रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की है और सबूत जुटाने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश राजोरा ने शुक्रवार को कहा कि ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।’
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे की नई धान मंडी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में गुरुवार को घटना उस समय हुई जब बैंक को बंद किया जा रहा था। उसी दौरान तीन नकाबपोश हथियाबंद लुटेरे चाकू लेकर बैंक में घुसे और उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बनाकर नगदी लूट ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को करेंसी चेस्ट रूम में बंद कर दिया और कार से फरार हो गये। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें