फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बैंक डकैती, 10 करोड़ की ठगी और अपहरण की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, कई जगह कर चुके हैं वारदात

Tue, 05 Apr 2022 04:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाडी

सार

पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपी उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भिवाडी में रविवार देर रात पुलिस का लोगो, स्टिकर और शीशे पर पुलिस लिखी महिंद्रा एक्सयूवी कार में बैठे अंतर राज्य गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश इशरोदा बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे। साथ ही उत्तराखंड की एक महिला को साइबर हैकिंग का शिकार बना 10 करोड़ की ठगी करने के लिए एक व्यक्ति को अगवा करने वाले थे। बदमाश इस तरह की कोई वारदात कर पाते उससे पहले शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र समसुद्दीन (29), संजय यादव पुत्र बसंत यादव (28) निवासी गोरखपुर,  इरशाद अली पुत्र मोहम्मद शफीक (32) निवासी प्रयागराज और हकमुद्दीन पुत्र रहीश मेव (31) निवासी नूह मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने सरिये, डंडे, गंडासे, रस्सी और मिर्च पाउडर बरामद किया है।

एसपी सिंह ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा और प्रेम बहादुर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सचिन शर्मा मय टीम के चावंडी पुलिया के पास पहुंचे। यहां पुलिस का लोगो लगी एक काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार में बैठे व्यक्ति इशरोदा बैंक में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया आरोपी इरशाद जोधपुर, दिल्ली और लखनऊ में ठगी के मामले में जेल जा चुका है।  लखनऊ में ठगी के मामले में नूर मोहम्मद भी शामिल था। आरोपियों ने बताया कि आरोपी बैंक डकैती के साथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का अपहरण करने के लिए आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें