फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: पोखरण में पहले ASP की पोस्टिंग, रहवासियों ने डीजे के साथ नाच-गाकर किया अधिकारी का स्वागत

Tue, 25 Apr 2023 06:05 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

लंबे समय के इंतजार के बाद पोकरण उपखंड को पहली बार नितेश आर्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिल गए हैं। मुख्यमंत्री ने 2022 के बजट में इसकी घोषणा कर दी थी। 

विज्ञापन
एएसपी ने थाने का किया उद्घाटन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के पोखरण में नए एएसपी की पोस्टिंग हुई तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने डीजे और बैंड-बाजे बजवाए और उन्हें ऑफिस लेकर आए, जहां अधिकारी से फीता कटवाया गया। पिछले साल राज्य की गहलोत सरकार ने पोखरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्वीकृत किया था। घोषणा के कुछ समय बाद ही ऑफिस बनना भी शुरू हो गया था। अब मंगलवार को एएसपी नीतेश आर्या की पोस्टिंग भी हो गई। 

कई महीने पहले ही हो गया था ट्रांसफर

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक एएसपी आर्या के ट्रांसफर आदेश कई महीने पहले ही जारी कर दिए गए थे। लेकिन उन्होंने पद मंगलवार को ग्रहण किया। आर्या जैसे ही पोखरण पहुंचे, वैसे ही लोग खुशी से झूमने लगे। जोधपुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एएसपी नीतेश आर्या का स्वागत किया। डीजे की धुन पर एक रैली निकाली गई, जो जोधपुर रोड, फलसूंड तिराहे, फलसूंड रोड, बीएसएनएल कार्यालय और चैन पब्लिक गोशाला होते हुए अस्थायी एएसपी कार्यालय पहुंची। 

पुलिस चौकी को बनाया कार्यालय
पोखरण स्थित पुलिस चौकी के बिल्डिंग को ही फिलहाल एएसपी कार्यालय बनवाया गया है। पिछले दिनों ही थाने की मरम्मत करवाकर उसे दुरुस्त भी करवा दिया गया है। एएसपी आर्या बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर अपने ऑफिस का उद्घाटन किया। उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। बता दें, थाने की बिल्डिंग को अस्थाई रूप में एएसपी कार्यालय बनाया गया है, चूंकि, एएसपी का असल कार्यालय अभी निर्माणाधीन है। 

डीजे की धुन पर रैली निकालना बना चर्चा का विषय

विज्ञापन

पोखरण के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने से पहले स्थानीय लोगों का जश्न मनाना शहर में चर्चा का विषय रहा। पुलिस अधिकारी के लिए डीजे और बैंड-बाजे के साथ रैली निकालना और पुलिस के साथ थाने पहुंचकर फीता काटने का नजारा पहली बार देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें