कोटा जिले के इटावा कस्बे में बुधवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दुकान में रखा करीब 50-60 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जिला प्रशासन ने आग बुझाने के लिए इटावा नगर पालिका मांगरोल, बारां, कोटा की दमकलें भीषण आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली की। मौके पर इटावा थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। वहीं लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।