फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग: हरिद्वार के शख्स से 1.77 करोड़ रुपये ठगने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 05:06 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना

सार

उत्तराखंड एसटीएफ ने 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन गेमिंग साइबर ठगी के मामले में डीडवाना-कुचामन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये पहुंचे थे और चार महीने में खाते से 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये कम रकम निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते का गहन विश्लेषण करने के बाद आरोपी को राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खाते में ठगी की राशि में से करीब 14 लाख रुपये जमा हुए थे। एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


यूट्यूब विज्ञापन से बिछाया जाल
साइबर ठगी का यह मामला हरिद्वार निवासी एक पीड़ित व्यक्ति से जुड़ा है। पीड़ित ने यूट्यूब पर विनाड्डा नामक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप के जरिये पीड़ित से संपर्क साधा और कम धनराशि लगाकर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। अपराधियों के झांसे में आकर पीड़ित ने वर्ष 2025 में अलग-अलग तारीखों में विभिन्न माध्यमों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये की बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।

खाते में मिले 95 लाख के लेन-देन
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में बीएनएस और  आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएफ ने जांच के दौरान ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों और उनके वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि पीड़ित से ठगी गई कुल राशि में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसके अलावा महज चार महीने की अवधि में आरोपी के इस बैंक खाते से करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ था।
विज्ञापन


लाडनूं क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
ठोस साक्ष्य मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के ऊंचा मगर बास निवासी खाताधारक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, इन्वेस्टमेंट या किसी भी तरह के भारी मुनाफे का लालच देने वाले अज्ञात व्यक्तियों और वेबसाइटों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या किसी अनजान खाते में राशि ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें