फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: गोविंदपुरा गांव के पास व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

Tue, 24 Oct 2023 02:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर जिले के मनिया थाना एरिया से लूट की वारदात सामने आई है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से चार लाख रुपये लूट लिए। फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार व्यापारी के साथ दूसरी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मांगरोल और बाल गोविंद का पूरा गांव के बीच वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुल्हारा रोड की ओर भाग गए। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की लोकेशन ट्रैस की गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मामला यूं है कि मनिया कस्बे में रहने वाला व्यापारी संतोष कुमार (48) पुत्र जगदीश मांगरोल कस्बे में स्थित अपनी आढत पर पैसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाल गोविंद का पूरा और मांगरोल गांव के बीच पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को टक्कर मार दी, जिस हादसे में व्यापारी नीचे गिर गया। इसी दौरान दूसरी बाइक पर बैठे तीन बदमाश व्यापारी के हाथ में लगा रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मनिया थाना प्रभारी अनिल जसोरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां आसपास लगे कैमरों के आधार पर बदमाशों की लोकेशन दुल्हारा गांव की ओर जाने की आई है। इस पर पुलिस की टीम बदमाशों का पीछा कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे बदमाशों की पहचान करने में भी जुटी है।
विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, इलाके में नाकाबंदी भी कराई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया, सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। व्यापारी ने मनिया पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें