फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डीजीपी ने फोटो गैलेरी का किया शुभारंभ, देखें ब्रिटिश काल, रियासतों और राजस्थान पुलिस की तस्वीरें

Mon, 16 Jan 2023 04:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय की तीसरी मंजिल की गैलेरी में क्राइम ब्रांच की ओर से लगाई गई फोटो गैलेरी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
1989 की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय की थर्ड फ्लोर पर गैलरी में फोटो दीर्घा का शुभारंभ किया। यह फोटो दीर्घा क्राइम ब्रांच की ओर से तैयार करवाई गई है। खास बात यह है कि इसमें प्रदर्शित छायाचित्रों में ब्रिटिश काल, राजस्थान की विभिन्न रियासतों की पुलिस सहित राजस्थान पुलिस के ऐतिहासिक और विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के 125 छायाचित्र शामिल किए गए हैं। इनॉग्रेशन के बाद डीजीपी ने एक-एक तस्वीर को गौर से निहारा।

विज्ञापन




सीएम गहलोत,पूर्व सीएम रहे भैरोंसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे की भी तस्वीर
फोटो गैलरी में राजस्थान के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें पुलिस के तत्कालीन डीजीपी और अधिकारियों के साथ लगाई गई हैं। इनमें मोहनलाल सुखाड़िया, भैरों सिंह शेखावत, वसुंधरा राजे की तस्वीरें शामिल हैं।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी तस्वीरों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दीवार पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की भी तस्वीरें राजस्थान के पुलिस अफसरों के साथ शामिल की गई हैं। एक तस्वीर में 1965 में पुलिस के जवानों को  इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा करते हुए और स्टैन गन लेकर मोर्चा संभालते हुए दिखाया गया है। तब राष्ट्रीय सुरक्षा में पुलिस का भी रोल रहता था।



ऐतिहासिक महत्व की तस्वीरें और छायाचित्र भी लगाए जाएंगे
ADG क्राइम डॉ रवि मेहरड़ा ने बताया कि गैलेरी में पुलिस की शुरुआत के प्रदर्शित छायाचित्रों के अलावा विभिन्न जिला इकाइयों से ऐतिहासिक महत्व के छाया चित्र मंगवाकर उन्हें भी इस गैलेरी में प्रदर्शित किया जाएगा।  इस मौके पर पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें