फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला आईआईटी छात्र का शव, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका

Mon, 16 Jan 2023 02:59 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक छात्र का शव मिलने से हॉस्टल में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की सूचना के बाद परिजन कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद किया जाएगा पोस्टमार्टम।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान अली राजा (17) यूपी के शाहजहांपुर निवासी के रूप में हुई है। अली कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन


महावीर नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अली राजा पिछले साल जुलाई में ही कोटा आया था। यहां रहकर वह एक कोचिंग से आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था। हॉस्टल में कमरा लेकर अपने दोस्तों के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार वह पिछले एक महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। आरोप है कि इस बात पर न तो कोचिंग संस्थान ने ध्यान दिया और न ही हॉस्टल संचालक ने।

महावीर नगर थाना एसआई अवधेश ने बताया कि मृतक अली राजा शाहजहांपुर यूपी का निवासी है, लेकिन पूरा परिवार मुंबई में रहता है। कल दिन में वह ठीक था। उसकी परिजनों से भी बात हुई थी और रविवार शाम सात बजे वो कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन सूचना मिलते ही मुंबई से रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें