फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangrape in Ajmer: विवाहिता से डेंटिस्ट और उसके साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 22 Jun 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के डर से पीड़िता ने एक महीने बाद केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के ब्यावर में 37 साल की विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ब्यावर के डॉक्टर और पूर्व कर्मचारी के खिलाफ ब्यावर सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ब्यावर सिटी थाना पुलिस के अनुसार ब्यावर सिटी थाने में शिकायत में बताया कि 24 मई 2022 को ब्यावर में स्थित डॉक्टर अर्जुन सिंह भाटी के क्लीनिक पर दाढ़ में दर्द होने पर दिखाने गई। इस दौरान वो डॉक्टर के रूम के अटैच बाथरूम में गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाथरूम में जाने के बाद डॉक्टर वहां पहुंच गया और उसने कमरे का गेट बंद कर दुष्कर्म किया। 


डॉक्टर ने दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ देर बाद जब वह डॉक्टर के कमरे से बाहर जाने के लिए निकली तो गेट खोलते ही जीतू गुर्जर नाम का व्यक्ति कमरे में आ गया और उसने भी कमरे का गेट अंदर से बंद कर दिया और जीतू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने भी जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों की धमकियों से वह डर गई लेकिन लगातार आरोपियों के परेशान करने के बाद उसने ब्यावर सिटी थाने पहुंच कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गैंगरेप की धारों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस सुमित मेहरड़ा को दी गई है। 

विज्ञापन

प्रशिक्षु आईपीएस सुमित ने बताया कि पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल करवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस के अनुसार जीतू गुर्जर डॉ. अशोक के क्लीनिक का पूर्व कर्मचारी है। वर्तमान में वह किसी मेडिकल पर काम करता है। हालांकि, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें