फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दस से ज्यादा घायल, तीन की हालत गंभीर  

Fri, 04 Mar 2022 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के गोविंदी टोल प्लाजा के पास एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में तीन को जयपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
आमने-सामने से भिड़ी बस और ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के उपखंड मुख्यालय के पास ग्राम गोविंदी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोविंदी टोल प्लाजा सुबह कोहरे के कारण निजी बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता राजकीय अस्पताल नावा भेजा गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। इधर, हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस और ट्रक को रास्ते से हटाया, इसके यातायात शुरू हो सका। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें