फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दो पक्षों के विवाद में घायल हुए युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरा, पुलिस बल तैनात

Wed, 02 Mar 2022 06:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोटपुतली के गांव गोपालपुरा में तीन दिन पहले दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को इलाज के दौरान अस्तपाल में मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की कोटपुतली में दो पक्षों के बीच झगड़े में घायल हुए युवक की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया है। लोगों की नाराजगी देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटपुतली तहसील के गांव गोपालपुरा में तीन दिन पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए थे। बुधवार को एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में जयपुर दिल्ली राजमार्ग स्थित पूतली कट और पुलिस थाने का घेराव कर लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। युवक के शव को कोटपुतली लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें