फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: लोहे और सरिए से युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 17 Mar 2022 12:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक युवक पर चार लोगों ने मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने झूठे एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
अजमेर में युवक पर हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के नसीराबाद में चार युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं चार युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

नसीराबाद शहर के लोधा मोहल्ला निवासी 21 साल के जितेन्द्र यादव पुत्र प्रेम प्रकाश यादव ने नसीराबाद सीटी थाने में 4 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। जितेन्द्र यादव ने रिपोर्ट मे बताया कि वह 15 मार्च की रात को 9 बजे के करीब घर से राशन का सामान लेने बाजार जा रहा था कि घर से थोड़ी दूर आगे खड़े लक्ष्मण पुत्र रमेशचन्द, पवन चौहान पुत्र रमेश चन्द, अजय चोहान पुत्र भगवान दास और विजय पुत्र भगवान दास अचानक मेरे पास आए और मेरे से मारपीट करते हुए घसीट कर मोहल्ले में घर के पास ले गए, जहां उन्होंने लोहे के सरिए, पाइप और डंडे से हमला कर दिया। हमले में सिर पर चोट आई। 


एससी-एसटी केस में फंसाने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि हमला करने वाले उसके हाथ में पहना चांदी का 400 ग्राम का कड़ा और जेब मे रखे पांच हजार रुपये भी लूट कर ले गए। साथ ही उन्होंने जाते-जाते जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं जान से मारने की धमकी
जितेन्द्र का कहना है कि पहले भी ये आरोपी मेरे घर पर आकर मेरे परिवार के सामने और पूरे मोहल्ले के सामने जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर मेरे भाई रवि का दोस्त मनोज पुत्र श्याम लाल आया तो उससे भी मारपीट कर उसे भी एससी के झूठे केस में फंसा दिया था। आरोपी आदतन अपराधी हैं। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें