फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: नेकपुर गांव में रंजिश में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, तीनों गंभीर घायल, आरोपी फरार

Sat, 20 May 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

रंजिश को लेकर नेकपुर गांव के करीब 12 लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस पहुंचे और सोते हुए लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीन लोगों पर जानलेवा हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना इलाके के नेकपुर गांव में बीती रात पुरानी अदावत को लेकर एक परिवार पर दबंग लोगों ने लाठी डंडे एवं हथियारों से जानलेवा हमला किया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में तीन जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए 50 वर्षीय रामजीलाल पुत्र रामबाबू, 22 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र कालीचरण एवं 25 वर्षीय उत्तम सिंह पुत्र विजय सिंह ने बताया बीती रात रंजिश को लेकर गांव के करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने सोते हुए लोगों पर लाठी डंडे एवं लोहे के सरियों से जानलेवा हमले कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी आरोपियों द्वारा बदतमीजी की गई।

सभी आरोपी तीनों लोगों को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायलों का उपचार किया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। बीती रात एक पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर रामजीलाल पक्ष के लोगों पर रात्रि में सोते हुए हमला किया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में रामजीलाल एवं कालीचरण को गंभीर चोटें आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें