फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Lok Sabha Chunav: परसादी लाल मीणा का बड़ा दावा, योगी-मोदी नहीं सीधे इंद्रदेव को दी चुनौती, कही ये बात

Sun, 07 Apr 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद परसादी लाल मीणा ने पलटवार किया। परसादी लाल मीणा वही नेता हैं, जिन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी थी। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते परसादी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बड़बोलेपन के लिए जाने वाले नेता परसादी लाल मीणा ने अब एक और नया बयान देकर भगवान को भी चैलेंज कर दिया है। दरअसल परसादी लाल मीणा ने कहा है कि मोदी क्या इंद्रदेव भी आ जाएं तो भी मुरारी लाल मीणा ही जीतेगा।

विज्ञापन


दरअसल आज भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार कन्हैयालाल मीणा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लालसोट आए थे। यहां उनके साथ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लालसोट में जनसभा के दौरान कन्हैया लाल मीणा को जिताने की अपील की। इसके बाद डॉक्टर मीणा ने कहा कि कांग्रेस एसटी और एसटीसी के मतदाताओं को आरक्षण खत्म करने के नाम पर उकसा आ रही है। इसीलिए डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पपलाज माता की कसम खाकर मतदाताओं को इस बात का विश्वास दिलाया कि आरक्षण नहीं खत्म किया जाएगा।

अब यही बात शायद की निवर्तमान गहलोत सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को नागवार गुजरी। इसीलिए उन्होंने ये कह दिया कि चाहे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दौसा में आ जाएं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या स्वयं इंद्रदेव ही क्यों न आ जाएं, लेकिन यहां से तो मुरारी लाल मीणा ही जीतेगा।
विज्ञापन


बता दें कि यह परसादी लाल मीणा वही नेता हैं, जिन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी की तुलना भगवान श्री राम से कर दी थी। हालांकि परसादी लाल मीणा इस तरह के ऊलजुलूल बयानों के लिए फेमस माने जाते हैं, जिसके तहत वह राजस्थान की गहलोत सरकार के दौरान काफी बार चर्चा में भी रहे हैं।

परसादी लाल ने इस मौके पर कहा कि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा तो इसी तरह की राजनीति करते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान डॉक्टर मीणा ने लोगों से कहा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा बीजेपी को जिता दो। उसे समय भी उन्होंने कसमें खाई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें