फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा में कांग्रेस पर हमलावर हुए योगी, बोले- पहले बम गिराए जाते थे और अब बम बम बोला जाता है

Sun, 07 Apr 2024 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले पहली बार ऐसा हो रहा है जब देश को पता है कि क्या होने वाला है। वो अपने परिवार की चिंता करते हैं और मोदी जी 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सत्ता के लिए संग्राम शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में दौसा में मतदान होना है। यहां प्रचार के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए लालसोट में जमकर हमाल किया। उन्होंने कहा कि पहले बम गिराए जाते थे और अब बम बम बोला जाता है।

विज्ञापन


लालसोट में दौसा लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव जनसभा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पहले उत्तर प्रदेश में बमबारी होती थी, अब बम बम हो रहा है। योगी ने आगे कहा आज बिना भेदभाव के मोदी जी की हर योजनाओं का लाभ हर गांव को हर गरीब को हर किसान को हर जरूरतमंद को मिल रहा है। 

महापुरुषों का सम्मान कैसे होना चाहिए इस पर भी मोदी जी ने काम करते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में पंच तीर्थ का निर्माण करके बताया। महिलाओं का आरक्षण बिल भारतीय जनता पार्टी ने पारित किया। नई संसद में पहले कोई कानून पारित हुआ तो वो है, महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम।
विज्ञापन


योगी ने आगे कहा कि नए परिसीमन के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में इस अधिनियम का लाभ मिल सकेगा। योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हैं वो लोग अपनी गिरेबान में झांक कर देखें। जब उन्हें मौका मिलता है तब उन्होंने गरीबों की चिंता नहीं की, बल्कि अपने परिवार की चिंता की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हैं। कोरोना खंड के दौरान ना कांग्रेस का पता था ना एसपी का पता था ना बीएसपी का पता था। ऐसे समय में मोदी जी ने जरूरतमंद और गरीब लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचा हर आदमी को वैक्सीन फ्री में लगाई। वो लोग अपने घरों में छुपे होते या फिर विदेश यात्रा पर निकल गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब लोगों को पहले से ही पता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। योगी ने कहा हम चारों तरफ प्रचार के लिए जा रहे हैं। हर तरफ एक ही आवाज है, फिर एक बार मोदी सरकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें