फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ सड़क हादसा, स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, 13 यात्री घायल

Sun, 11 Aug 2024 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वीडियो कोच बस एक्सप्रेस हाईवे से होती हुई दिल्ली की तरफ जा रही थी, जहां स्टेयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। ताजा मामला सुबह 4:00 बजे का है, जब स्टेयरिंग फेल होने से बस एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार सुबह 4 बजे के करीब किशनगढ़-अजमेर से दिल्ली जा रही एक निजी वीडियो कोच बस स्टेयरिंग फेल हो जाने से पलट गई, इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना के बाद कोलवा थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और तमाम घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। 13 घायलों के अलावा अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने से करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित भी रहा। बाद में बस को क्रेन द्वारा एक्सप्रेस हाईवे से हटाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें