फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भोले को प्रसन्न करने में लगे शिवभक्त

Mon, 22 Jul 2024 10:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सावन के पहले सोमवार को आज शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। दौसा के शिव मंदिरों में सवेरे से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्त मनोकामना पूर्ति के लिए भोले को मनाने के लिए मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है, जिसके चलते शिव भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने में लगे हैं। दौसा में पांच स्वयंभू शिवालयों बैजनाथ बाबा, सहज नाथ, बाबा गुप्तनाथ, बाबा नीलकंठ और बाबा सोमनाथ के साथ ही हर शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला।

विज्ञापन


भक्त पूरे विधि-विधान के साथ भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, पंचामृत, शहद, चंदन, दूध, दही, नारियल और भगवान शिव को प्रिय धतूरे आदि के साथ भगवान शिव को मनाने का प्रयास करते दिखाई दिए। माना जाता है कि श्रावण मास के दौरान जो लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं तो भगवान शिव पूरे साल की तपस्या का फल इस सावन माह में दे ही देते हैं।

दौसा में पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव और गुप्तेश्वर रोड स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवालयों में सुबह 3:30 बजे से भक्तों का आना-जाना शुरू हो जाता है और दिन भर लाखों की संख्या में भक्ति भाव चलता रहता है। अब आने वाले सभी सोमवारों को यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें