फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: पेपर लीक मामले में हुए एक और गिरफ्तारी, डमी कैंडीडेट्स का ठेकेदार एसओजी की हिरासत में

Sun, 21 Jul 2024 12:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बहुचर्चित पेपर लीक मामले में लंबे से समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण का दोषी रिंकू शर्मा जो कि डमी कैंडीडेट्स की ठेकेदारी करता था, को एसओजी ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। रिंकू पेपर लीक माफिया  हर्षवर्धन मीणा का मुख्य सहयोगी था और उस पर एसओजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन


पिछले लंबे समय से एसओजी को चकमा देकर फरार चल रहे रिंकू को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी की टीमें लगातार आरोपी की छानबीन कर रही थीं। आरोपी 9 बार एसओजी को गच्चा दे चुका था। एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा की निगरानी में टीम ने रिंकू शर्मा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसे जयपुर जिले बांसखो के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसओजी ने आरोपी को न्यायालय में पेश भी कर दिया। जहां से ही न्यायालय ने आरोपी रिंकू शर्मा को 4 दिनो का रिमांड पर दिया है। अब इस दौरान एसओजी की टीम आरोपी रिंकू शर्मा से पूछताछ करने में जुट गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी से अब एसओजी को पेपर लीक मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। रिंकू शर्मा और पेपर लीक माफिया हर्षवर्धन मीणा पर CHO,JEN, सब इंस्पेक्टर सहित करीब 1 दर्जन भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक करने का आरोप है। साथ ही इसे पेपर को परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व कराने के मामले में मोटा सौदा करने का आरोपी भी बताया जा रहा।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि एसओजी हर्षवर्धन मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब डमी कैंडीडेट्स के ठेकेदार रिंकू शर्मा के पकड़ में आने के बाद एसओजी को इन दोनों आरोपियों से कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें