फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: विश्व आदिवासी दिवस पर हजारों की संख्या में 'मीणा हाईकोर्ट' पहुंचे लोग, सांसद किरोड़ीलाल करेंगे जनसभा

Wed, 09 Aug 2023 02:49 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

विश्व आदिवासी दिवस पर दौसा में हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। जिले के राजावतान स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही जारी हैं। आदिवासी मीणा समाज के लोगों से पांडाल खचाखच भर चुका है। वहीं, बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस पर नृत्य करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच राजस्थान के दौसा जिले में नांगल राजावतान स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। आदिवासी मीणा समाज के लोगों से पांडाल खचाखच भर चुका है। लोगों का आना लगातार जारी है। यहां आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीजेपी के सासंद किरोरीलाल मीणा भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आज दूसरा दिन है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडीलाल मीणा के सान्निध्य में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नांगल राजावतान मीणा हाई कोर्ट पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में किरोड़ीलाल मीणा बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुचेंगे
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा भी पहुंचेंगे। डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के अलावा दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा, भामाशाह केदार मीणा, सहित आदिवासी समाज के और कई नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ किरोड़ी लाल मीणा बैलगाड़ी में सवार होकर मीना हाईकोर्ट परिसर पहुंचेंगे। महोत्सव के मंच से आदिवासी समाज से सामाजिक मुद्दों सहित कई और मुद्दों पर चर्चा होनी है। मीणा हाईकोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन भी पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है।
विज्ञापन


आज विश्व आदिवासी दिवस है। दौसा के नांगल राजावतान स्थित मीणा हाईकोर्ट इस महोत्सव में हरियाणा के जाने माने गायक कलाकार अजय हुड्डा, राष्ट्रीय कवि सुरेश अलबेला, डांसर निधि मीणा, दिशा मीणा और सहरिया आदिवासी नृत्य दल के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही राजस्थानी लोकगीत गायक कलाकार, कानाराम थली और विष्णु मीणा, विश्राम भांडारेज सहित कई गायन मंडलियों द्वारा रचनाओं की प्रस्तुति भी दी जा रही है। स्थानीय दंगल पार्टियों द्वारा धार्मिक और पौराणिक रचनाओं की प्रस्तुतियो को सुनकर पंडाल में मौजूद लोग भावविभोर भी होने लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें