फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 20 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार, SP के निर्देश पर हो रही कार्रवाई

Wed, 17 Jan 2024 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले में 20 किलो अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह कार्रवाई दौसा एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर हो रही है।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दौसा पुलिस थाना ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई के चलते डोडाचूरा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उमेश बिहारी और विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अवैध मादक पदार्थ 20 किलो 50 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपये बताई जा रही है। इन दिनों दौसा एसपी वंदिता राणा अवैध मादक पदार्थों पर सख्त रवैया अपनाए हुए हैं, जिसके चलते दौसा थाना की डीएसटी टीम अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए थानाधिकारी पुलिस थाना दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। 16 जनवरी को पुलिस थाना कोतवाली दौसा व जिला डीएसटी टीम की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान अचानक धावा बोलते हुए अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) की तस्करी करते हुए उमेश बिहारी पुत्र श्याम बिहारी निवासी गोपाल जी का मन्दिर पुरानी अनाज मण्डी के पास लालसोट थाना लालसोट जिला दौसा तथा विष्णु कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम डीडवाना भरतडा ढाणी थाना लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन बदमाशों के पास से अवैध मादक पदार्थ कुल 20 किलो 50 ग्राम डोडा चूरा बरामद करने में सफलता अर्जित की गई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। इस सबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच घासीलाल थानाधिकारी सैथल दौसा को दी गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार इन बदमाशों से अवैध मादक पदार्थ के आयात व निर्यात के स्त्रोतों और यह बदमाश मादक पदार्थ कहां सप्लाई करते थे, इस पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें