फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 90 लाख का सोना, बैंकॉक से आई तीन महिला गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 01:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

तीनों महिलाएं शातिर तरीके से बैंकॉक से सोना लेकर जयपुर आईं थीं। कस्टम विभाग ने आरोपी महिलाओं से  छह सोने के कड़े और तीन सोने की चेन जब्त की है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आई तीन विदेशी महिलाओं से 1729 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। पकड़े गए सोने की कीमत करीब 90.43 लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन

आरोपी महिलाएं सोने को चेन और कड़े के रूप में छुपा कर लाई थी। तीनों महिलाएं थाईलैंड निवासी हैं, जो बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट में बैठकर जयपुर पहुंची थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर महिलाओं की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। जांच करने पर तीनों महिलाओं के पास से छह सोने के कड़े और तीन सोने की चेन बरामद हुई। पूछताछ करने पर तीनों महिलाओं ने संतोषपूर्वक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।


तीनों आरोपी महिलाएं शातिर तरीके से सोना तस्करी कर लाई थीं। महिलाओं ने सोने की चेन को गले के पास कपड़ों में छुपाया था। इसके अलावा कड़े को हाथ में ऊपर की तरफ पहनकर कपड़ों के अंदर छिपाया रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें