जोधपुर के बिठूजा गांव में शनिवार को एक खेत में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
आग से गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। खेत के पास से निकलने वाली हाई पावर डीपी मे एकदम शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे खेत में लहरा रही गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने खेत मालिक को सूचना दी। साथ ही किसानों की सूचना पर फायर ब्रिगेड खेत में आग बुझाने के लिए पहुंच गया।
आग की सूचना मिलने पर आसपास के गांव वासी सहित लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने में अपना प्रयास किया लेकिन तब पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। लाखों के नुकसान हो जाने से किसान परिवार दुखी है। स्थानीय किसान को ढांढस बढ़ाया।