फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली के सिमरा घाट पर चंबल नदी में पानी पीने गए पशुपालक पर मगरमच्छ ने किया हमला, बाल-बाल बचा

Fri, 19 May 2023 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिले में राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच बहने वाली चंबल नदी में मगरमच्छों की भरमार है। आए-दिन ये किसी जानवर या फिर किसी इंसान पर हमला करते रहे हैं। एक बार फिर शुक्रवार को मगरमच्छ ने सिमारा घाट पर पशुपालक का पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
चंबल नहीं से पानी के दौरान मगरमच्छ ने अधेड़ पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चम्बल नदी के करौली में सिमरा घाट पर पशुपालक जगदीश मीणा पर शुक्रवार को मगरमच्छ के अटैक कर दिया। घायल पशुपाल को स्थानीय लोगों और पशुपालकों ने मंडरायल सीएचसी में भर्ती करवाया है। जहां उपचार जारी है। मंडरायल के सिमारा घाट पर दोपहर के समय में सिमारा गांव निवासी जगदीश मीणा पुत्र भगवान लाल मीणा बकरी चराने गया था। तेज गर्मी के मौसम में उसको बहुत तेज प्यास लगी, तो पानी के लिए चंबल नदी के घाट पर चला गया। वहां जैसे ही पानी पीने लगा, पहले से घात लगाकर मगरमच्छ ने अचानक उस पर अटैक कर दिया।

विज्ञापन


जोर से चिल्लाने और हाथ पैर मारने पर पशुपालक को छोड़कर गहरे पानी में गया मगरमच्छ
मगरमच्छ का हमला होते ही जगदीश चिल्लाने लगा और जोर जोर से हाथ पैर मारने लगा। तो मगरमच्छ उसको छोड़कर गहरे पानी में चला गया। इस दौरान जगदीश मीना घायल हो गया। आस पास के लोगों को पता लगा, तो लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को मंडरायल सीएचसी में भर्ती करवा दिया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। 
 
इस साल दर्जन भर लोगों को शिकार बना चुके चम्बल के मगरमच्छ
चंबल नदी राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा के बीचों-बीच बहती है। जहां नदी के आस-पास के गांवों के नजदीक घाट बन हुए हैं। जैसे सिमारा घाट, गोटा घाट, जगडर घाट, रोधई रानी घाट, केमकच्छ घाट, कई ऐसे अन्य घाट हैं, जहां पर आए दिन पशुपालकों को मगरमच्छ अपना शिकार बना रहे हैं। इस वर्ष में मगरमच्छ  दर्जन भर के करीब लोगों को शिकार बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें