फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: पुलिस पर फायरिंग करने वाला पांच हजार का इनामी बदमाश धीरज को पुलिस ने दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद

Thu, 26 Oct 2023 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

आरोपी पर डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त करने गए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी धौलपुर ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


जाटोली चौकी प्रभारी कृष्णा पूनियां के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को लेकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कांस्टेबल श्रीपाल को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश धीरज (24) पुत्र मातादीन निवासी जनकपुर जिला मुरैना मध्य प्रदेश तिघरा मोड़ के पास खड़ा हुआ है। 

मुखबिर से मिली सूचना पर चौकी और थाने पुलिस के साथ कांस्टेबल ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश तिघरा मोड़ से चंबल की बीहड़ों की ओर भाग निकला। इस दौरान कांस्टेबल श्रीपाल ने आदम विश्वास का परिचय देते हुए बीहड़ो में बदमाश को दबोच लिया, जिसके पास से पुलिस को 315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस मिल गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया था। अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए बदमाश को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। बदमाश के खिलाफ की कार्रवाई के दौरान जाटोली चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल हरेन्द्र, प्रदीप, विजय सिंह और शांतिवीर मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें