फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: जुए के अड्डे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: सरमथुरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करौली जिले के रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करौली जिले के रहने वाले हैं। जिनके पास से ताश के पत्तों के साथ 6 एंड्राइड मोबाइल और 35960 की नगदी जब्त की गई है। जुआ खेलने के लिए सभी आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से धौलपुर आए थे। जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने की थी छापेमारी

मामले को लेकर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि ददरोनी मोड़ पर करौली से आए जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाने की टीम ने मौके पर जाकर छापा मार दिया। जहां से पुलिस ने जुआ खेलते हुए करौली जिले के रहने वाले आरोपी नरपत उर्फ बंटी (42) पुत्र श्रीधर मीना, उदयभान (25) पुत्र धर्मसिंह मीना, जसपाल (34) पुत्र श्रीपति मीना, ओमसिंह (28) पुत्र अमरसिंह मीना, धीरसिंह (28) पुत्र रूपसिंह मीना और लखन उर्फ कल्ला (32) पुत्र रामचरन को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जसपाल को छोड़कर बाकी पांच आरोपियों पर पूर्व जुआ एक्ट के मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें