फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती के लिए ये बच्चे करते थे ऐसा काम

Mon, 27 Mar 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
jaipur police - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में मुरलीपुरा थाना पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। ये दोनों मौज मस्ती के लिए वाहन चोरी करते थें। इनकी निशानदेही पर पांच दुपहिया वाहन बरामद हुए है। 
विज्ञापन


बढ़ती वाहन चोरी की रोकथाम के लिए डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने निर्देश दिए थें। इस पर मुरलीपुरा थानाप्रभारी नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरु की। मुखबिर से मिली इत्तला पर पुलिस ने दादी का फाटक के पास मोटरसाइकिल पर घूमते वक्त दो बालकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की होना बताया। साथ ही विद्याधर नगर, मुरलीपुरा व झोटवाड़ा इलाके से पांच मोटरसाइकिलें चुराने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पांचों वाहन बरामद हो गए। आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

कालवाड़ पुलिस ने भी सोमवार को एक कार्रवाई कर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी रमेश कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामफूल बावरिया है। 20 वर्षीय रामफूल के संदिग्ध गतिविधियों में कंवर का बास, बांडी नदी के नजदीक मौजूद होने की सूचना मिली थी। तब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई है। जो कि चंपापुरा पावर हाउस ग्रेड के पीछे छिपा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें