फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शेखावत का तंज, मुख्यमंत्री 'अपनों' से ही अपनी कुर्सी बचाने में लगे, कानून-व्यवस्था क्या संभालेंगे?

Fri, 09 Sep 2022 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जयपुर में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में अत्यधिक बढ़ोतरी लॉ एंड ऑर्डर के गिरते ग्राफ को भी दर्शाती है। राजधानी का यह हाल है तो दूसरे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की बात ही छोड़िए।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लगातार बढ़े आपराधों को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने  प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय को गृह मंत्रालय त्याग देना चाहिए। वे 'अपनों' से ही अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। कानून-व्यवस्था क्या संभालेंगे?

विज्ञापन


शुक्रवार को गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जयपुर में हत्या और दुष्कर्म के मामलों में अत्यधिक बढ़ोतरी लॉ एंड ऑर्डर के गिरते ग्राफ को भी दर्शाती है। राजधानी का यह हाल है तो दूसरे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की बात ही छोड़िए। उन्होंने कहा कि अक्सर यह शिकायत भी मिलती है कि पुलिस दुष्कर्म का केस दर्ज करने में आनाकानी करती है। मुख्यमंत्री महोदय को गृह मंत्रालय त्याग देना चाहिए। वे 'अपनों' से ही अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, कानून-व्यवस्था क्या संभालेंगे?

बता दें कि शोखावत और अशोक गहलोत आए दिन एक दूसरे पर हमला बोलते रहते हैं। इससे पहले शोखावत ने बीकानेर के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि हार्ट हॉस्पिटल में बाइपास सर्जरी नहीं होना बड़ी लापरवाही है। दिल के मरीजों को इलाज कराने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


शेखावत ने तंज कसते हुए कहा था कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस की हवाई घोषणा करने वाले अशोक गहलोत जी क्या इलाज के लिए जयपुर और दूसरे शहर जाने वाले मरीजों का खर्च उठाएंगे? 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें