फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: गार्डर चढ़ा रही क्रेन अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, दो लोग घायल

Thu, 28 Apr 2022 04:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एलिवेटेड निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अजमेर में हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के गांधी भवन पर गुरुवार को एलिवेटेड निर्माण कार्य के दौरान पुलिया पर गार्डर चढ़ा रही क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। हादसे में  कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

अजमेर में धीमी गति से चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। रात के बजाय दिन में चल रहे काम के दौरान लोहे का गार्डर उठा रही क्रेन अचानक गुरुवार को अनियंत्रित हो गई और कार पर पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्रेन पलटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पंजाब के लुधियाना से आए सन्तोक सिंह ने बताया कि वह दरगाह जियारत करने के साथ ही ऑफिस के काम के लिए अजमेर पहुंचे थे। उन्हें सुबह जोधपुर जाना था। इस दौरान गांधी भवन स्थित एक होटल में रुके और तैयार होकर दरगाह के लिए रवाना हो रहे थे। इसी बीच अचानक क्रेन अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। हादसे में कार सवार करण कुमार और अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


हादसे की सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली गई। मामले में पुलिस के साथ ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है कि हादसा क्यों हुआ और इसके पीछे क्या कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें