फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दंपति पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, पूजा-पाठ करने पर मारपीट, परिवार के लोग तोड़ देते हैं मूर्ति

Wed, 19 Oct 2022 09:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़ित दंपति ने एसपी को बताया कि उसके परिवार के कुछ लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। अब वह हमें भी धर्म बदलने के लिए परेशान कर रहे हैं। भगवान की पूजा करने पर हमारे साथ मारपीट करते हैं और देवी-देवताओं की तस्वीरें भी फाड़ देते हैं। 
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित पति-पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। एक दंपति ने परिजनों पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति-पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के लोग उन पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर वह लगातार उन्हें प्रताड़ित करते हैं। जब भी वह पूजा-पाठ करते हैं तो परिवार वाले मूर्तियों को तोड़ देते और देवी-देवताओं की तस्वीरें फाड़ देते हैं। दंपति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर के एनईबी थाना इलाके का है। पीड़ित पति-पति विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित सोनू ने एसपी को बताया कि उसके परिवार के कुछ लोगों ईसाई धर्म अपना लिया है। अब वह हमें भी धर्म बदलने के लिए परेशान कर रहे हैं। भगवान की पूजा करने पर हमारे साथ मारपीट करते हैं और देवी-देवताओं की तस्वीरें भी फाड़ देते हैं। उनका कहना है कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा है, सब कुछ ईसा मसीह ही हैं। इसलिए उसे ईसाई धर्म अपना लेना चाहिए। 

वहीं पीड़ित की पत्नी रजनी ने कहा कि ईसाई धर्म अपनाने वाले उसके सास-ससुर और परिवार के अन्य लोग हमें ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार मजबूर कर रहे हैं। उनका विरोध करने पर वह हमारे साथ मारपीट भी करते हैं। दंपति ने एसपी से सुरक्षा देने की भी मांग की है। पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इधर, मामले को लेकर हिंदू संगठनों का कहना है कि हरिजन बस्ती में कुछ लोग लालच देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर उनके साथ मारपीट की जा रही है। साथ ही ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर बहिष्कार करने तक की धमकी दी जाती है। पुलिस से मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें