फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Literature Festival: कोरोना वायरस का असर, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अब मार्च में होगा आयोजित 

Fri, 07 Jan 2022 05:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नए कोरोना वैरिएंट और देशभर में इसके तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए फेस्टिवल को मार्च 2022 में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
लिटरेचर फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया स्वागत द्वार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजक टीमवर्क आर्ट्स ने आज फेस्टिवल के 15वें संस्करण की घोषणा की। पहले यह फेस्टिवल जनवरी के अंत में आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसका आयोजन 5 मार्च से 14 मार्च 2022 के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन


फेस्टिवल आयोजन के दौरान केंद्र और राजस्थान सरकार द्वारा लागू किए गए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित करने वाली टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजॉय के. रॉय ने कहा कि नए कोरोना वैरिएंट और देशभर में इसके तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए फेस्टिवल को मार्च 2022 में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। हम फेस्टिवल को ऑन-ग्राउंड लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां विचारों और भावों के उसी प्रवाह को श्रोता महसूस कर पाएंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल इस साल फिर से गुलाबी नगरी में लौटेगा, लेकिन अपने हाइब्रिड अवतार में। ये फेस्टिवल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूपों में श्रोताओं के लिए आयोजित होगा| हाइब्रिड अवतार में ये ज्यादा से ज्यादा श्रोताओं व साहित्य प्रेमियों तक पहुँच बना पाएगा, जहां देश या द्वीप की कोई सीमा नहीं होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें