फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान: गुढ़ा बोले- मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए, सीएम ने लगा दी क्लास

Thu, 25 Nov 2021 11:08 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले साल ही राजेंद्र गुढ़ा बसपा छोड़कर अपने पांच साथी विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने दो दिन पहले ही इनाम के तौर पर उन्हें राज्यमंत्री बनाया था।  
विज्ञापन
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अभिनेत्री कटरीना कैफ और हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में राजस्थान में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाए गए राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और कटरीना कैफ को लेकर अमर्यादित बातें कहीं हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गुढ़ा के खिलाफ यूजर्स ने मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी पहुंचे थे। यहां लोगों ने खराब सड़कों को लेकर उनसे शिकायत की। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके जोशी से गुढ़ा ने मंच से ही कहा कि मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए। 

इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां उचित नहीं हैं। चाहे वे कोई भी हों, उन्हें गरिमा बनाए रखनी चाहिए। अगर वे राजनीति के लिए अपनी सीमाएं लांघेंगे तो कोई भी इसे पसंद नहीं करेगा। मुझे उनके बयान का संदर्भ नहीं पता, मैं पता लगाऊंगा। लेकिन आपने जो कहा है, उसके अनुसार सभी को गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन




मंत्री ने क्या बोला? 
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने ग्रामीणों की शिकायत पर अपने अफसर से पहले कहा कि मेरे गांव की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी बननी चाहिए। थोड़ी देर बाद गुढ़ा हंसते हुए रूके। फिर बोले  कि नहीं... हेमा मालिनी तो बुजुर्ग हो गई हैं। फिर मंच से ही सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आजकल फिल्मों में कौन सी अभिनेत्री चर्चित है? इसपर लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया। लोगों की बात सुनकर गुढ़ा ने अफसर से कहा, 'तो फिर मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए।' 

बसपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी
सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद के दौरान राजेंद्र गुढ़ा बगावत करते हुए पांच बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस जॉइन कर ली थी। अशोक गहलोत ने इसका इनाम देते हुए दो दिन पहले गुढ़ा को प्रदेश में राज्यमंत्री बना दिया था। उनके साथ बसपा छोड़कर आए पांच अन्य विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने की चर्चा है।  

लालू यादव ने दिया था विवादित बयान
2005 में सबसे पहले लालू यादव ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया था। लालू ने कहा था कि अब बिहार की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी चिकनी बनेंगी। 2019 में मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने भी इसी को लेकर विवादास्पत बयान दिया था। मध्य प्रदेश की खराब सड़कों को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों जैसा बताकर कहा था कि हम इसे हेमा मालिनी के गालों जैसा सड़क बनवाएंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें