फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस महिला पार्षद की तालाब में तैरती मिली लाश, मानसिक रूप से थीं परेशान

Wed, 05 Jan 2022 05:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

वर्षा दरयानी मानसिक रुप से परेशान थी, पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थी और उनकी रीढ की हड्डी में हमेशा दर्द रहा करता था। इस बात से वह बहुत परेशान थी।
विज्ञापन
पार्षद वर्षा दरयानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में कांग्रेस पार्षद वर्षा दरयानी मंगलवार शाम को एक तालाब में मृत पाई गईं। पार्षद वर्षा दरयानी तीन बजे अपने स्थान से निकली और कुछ समय बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश गांधी सागर तालाब में तैर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को पानी से बाहर निकलवाया और पार्षद पति और बेटे के द्वारा शिनाख्त की गई कि लाश पार्षद वर्षा दरयानी की है। इस बात से परिवार में हड़कंप मच गया। भीमगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड 42 से कांग्रेस पार्षद थी दरयानी
मृतका के पक्ष की तरफ से ये भी जानकारी हासिल हुई है कि वर्षा मानसिक रुप से परेशान थीं, पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई थीं और उनकी रीढ की हड्डी में हमेशा दर्द रहा करता था ज्यादा देर ना तो खड़े रह सकती थीं और ना ही ज्यादा देर तक बैठ पाती थीं। ऐसे में वह बहुत परेशान थीं। कई चिकित्सकों को दिखा दिया लेकिन कोई इलाज लगा नहीं था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और शीघ्र ही पार्षद की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें