फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस का दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू, हरियाणा कांग्रेस के विधायकों की उदयपुर में हो सकती है बाड़ाबंदी

Wed, 01 Jun 2022 11:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विधायकों की उदयपुर में बाड़ाबंदी हो सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस का वर्कशॉप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में नामांकन के बाद कांग्रेस का दो दिवसीय वर्कशॉप बुधवार से जयपुर में शुरू हो गया है। इस वर्कशॉप में निर्दलीय और सहयोगी विधायकों को बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि विधायकों को अपने साथ सामान लाने के लिए भी कहा गया है। वर्कशॉप के बाद उन्हें उदयपुर ले जाया सकता है।

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक उलटफेर से बचने के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को बाड़ाबंदी के लिए राजस्थान लाने की तैयारी है। कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित विधायकों को जयपुर के किसी होटल के साथ ही उदयपुर में भी शिफ्ट किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 30 विधायकों को जयपुर विशेष विमान से लाया जाएगा। 


बता दें कि राजस्थान प्रभारी अजय माकन को हरियाणा से कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। विधायकों के साथ अजय माकन, हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और दीपेंद्र हुड्डा भी बुधवार शाम जयपुर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें