बाड़मेर में स्कूल से लौट रहे छात्र के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। घटना 15 मई की है लेकिन नाबालिग ने वीडियो वायरल होने के डर से किसी को इसके बारे में नहीं बताया।
बाड़मेर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र स्कूल से लौट रहा था, तभी दो युवकों ने कुकर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक छात्र अपना रिजल्ट लेने के लिए स्कूल जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते से दो नामजद युवक उसे सुनसान जगह ले गए। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और किसी से इस बात को ना बताने के लिए धमकी दी। ये घटना 15 मई की है। पीड़ित ने वीडियो वायरल होने के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। जब वीडियो परिवारजनों के सामने आया तो परिजनों ने इस मामले में सदर थाने में दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सदर थानाधिकारी ने बताया कि उन्होंने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी, पॉक्सो सहित अन्य आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।