फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: CM हिमंत के बिगड़े बोल, कन्हैयालाल हत्याकांड पर कहा- असम में ऐसा होता 5 मिनट में दूसरी ब्रेकिंग मिल जाती

Fri, 22 Sep 2023 08:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत जैसे लोग कुर्सी पर बैठे हैं और राहुल गांधी जैसा नेता हैं। इसी कारण से यहां हिंदुओं की ये दुर्दशा हुई है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राजस्थान के कोटा में सभा को संबोधित करते हुए बोल बिगड़ गए।  उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर हिमंता ने कहा कि ऐसी घटना अगर असम में होती तो मैं हिसाब बराबर कर देता। 5 मिनट में दूसरे कांड की ब्रेकिंग न्यूज टीवी पर चलने लग जाती। हिसाब बराबर करने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत जैसे लोग कुर्सी पर बैठे हैं और राहुल गांधी जैसा नेता हैं। इसी कारण से यहां हिंदुओं की ये दुर्दशा हुई है। दरअसल, कल गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री कोटा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा समाप्त होने के मौके पर एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी आर्टिकल 370 मत हटाओ, हल्ला हो जाएगा। अरे, जब हिंदू 80 फीसदी हैं तो आपका कौन क्या कर सकता है? लेकिन उन्हें हिंदुओं पर विश्वास नहीं है। बाबर उनका दोस्त है और काम बाबर जैसा है। 

अपने भाषण के दौरान सीएम सरमा ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- मैं 22 साल तक कांग्रेस में रहा हूं। चुनाव से पहले कांग्रेस कुछ न कुछ बांटने की स्कीम ले आती है और फिर उसी स्कीम से चुनाव का खर्च निकालती है। राजस्थान में चल रही  अन्नपूर्णा पैकेट योजना गरीबों के लिए नहीं है, ये किसी की जेब गरम करने के लिए लाई गई है। सरमा ने कहा कि अगर, इन्हें गरीबों की इतनी चिंता थी, अन्नपूर्णा पैकेट देने थे तो 5 साल से  क्यों शुरू नहीं किए? कोरोना काल में  लोगों के सामने खाने की परेशानी थी, तब उन्हें ये पैकेट क्यों नहीं दिए गए? 
विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दो दिन बाद ये सब योजनाएं बंद हो जाएंगी। ऐसे में लोगों को क्या फायदा? सरकार से इसका जवाब मांगना चाहिए। राहुल गांधी वीरों की भूमि राजस्थान में कौन सा मुंह लेकर आएंगे? उन्होंने क्यों झूठ बोला था। वे पहले गंगा में डुबकी लगाएं, माफी मांगें और फिर राजस्थान में आएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें