फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव के बाद एक्शन में गहलोत सरकार, आज बुलाई कैबिनेट बैठक

Sat, 11 Jun 2022 11:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कहा जा रहा है कि इस बैठक में सीएम गहलोत नाराज विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही छह विभागों में पड़े दर्जन मामलों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री गहलोत ने कैबिनेट बैठक बुला ली है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके आधे घंटे बाद यानी 2.30 बजे मंत्रीपरिषद की बैठक भी होगी। 

 

राज्यसभा चुनाव के ठीक एक दिन बाद ही होने वाली यह कैबिनेट चर्चा में है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले नाराज चल रहे विधायकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में विधायकों की प्रमुख समस्याओं पर विमर्श केन्द्रित होगा। कैबिनेट में कुछ विशेष प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। जिसमें छह विभागों के एक दर्जन से ज्यादा एजेंडे पर विचार होगा।

विज्ञापन

मानसून तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। मौसम विभाग ने इस बार तेज बारिश की आशंका जताई है। इस बीच जिन जिलों में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, वहां की आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें