फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 50 लाख लेकर अपराधियों को नहीं किया गिरफ्तार, एसएचओ और हेड कांस्टेबल निलंबित, जानें क्या है मामला?

Wed, 20 Jul 2022 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

निलंबित हेड कांस्टेबल ने हाल ही में एक कार खरीदी है। शालीमार सोसायटी में उसका एक अच्छा फ्लैट भी है। उसका लाइफ स्टाइल थाने में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की जांच जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में तैनात एसएचओ महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने 50 लाख रुपये लेकर अपराधियों को छोड़ दिया। अब दोनों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, मामले की जांच जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश चंद्र को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार एसपी तेजस्वनी गौतम को सूचना मिली कि शहर कोतवाली एसएचओ महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने दो अपराधियों को छोड़ा है। दरअसल, 10 जुलाई की देर रात दोनों पुलिसकर्मियों ने एक गाड़ी को रोका, जिसमें अपराधी सवार थे। उनके पास 50 लाख रुपये की नगदी थी, अपराधियों ने पैसे लेकर उन्हें छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद एसएचओ और हेडकांस्टेबल ने वह 50 लाख लिए उन्हें जाने दिया। मामले की गोपनीय जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें बीते मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएचओ महेश शर्मा पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। सदर थाना अधिकारी होने के दौरान उन पर साइबर फ्रॉड केस में पकड़े गए आरोपियों से रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। हालांकि, इस दौरान उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।  
विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि निलंबित हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने हाल ही में एसयूवी कार खरीदी है। शालीमार सोसायटी में उसका एक अच्छा फ्लैट भी है। वह अंगुलियों में सोने की अंगूठी और गले में सोने की मोटी चेन पहनकर रहता है। उसका लाइफ स्टाइल में थाने में चर्चा का विषय है। अचानक हुए इस बदलाव को लेकर भी कई बातें हो रहीं हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें